
पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को बहरियाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा गया आरोपी, अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी
गाजीपुर, 14 मार्च।जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरियाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बहरियाबाद पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार शनिवार को उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार गोंड़, चौकी प्रभारी हुरमुजपुर, मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दबिश देकर थाना बहरियाबाद पर दर्ज मुकदमा संख्या 249/2025 धारा 137(2)/87/64(2)(m) बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अखिलेश यादव पुत्र जग्गी यादव निवासी राजापुर मरकिया थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर (उम्र करीब 24 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



