रायबरेली : प्रधानमंत्री जी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की बाईसवीं किस्त किसानों को की गई प्रदान

राजेंद्र कुमार
India now 24
तहसील रायबरेली
प्रधानमंत्री जी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की बाईसवीं किस्त किसानों को की गई प्रदान*l
जनपद के 392330 किसानों को 78.46 करोड़ रुपए उनके खातों में कराए गए उपलब्ध
रायबरेली:- 13 मार्च 2026
मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा जनपद के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की बाईसवीं किस्त प्रदान की गई। इसके अंतर्गत जनपद के 392330 किसानों को 78.46 करोड़ रुपए उनके खातों में उपलब्ध कराए गए। मा० प्रधानमंत्री जी के द्वारा असम राज्य से मुख्य समारोह के माध्यम यह धनराशि किसानों के खाते में भेजी गई। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के सभी विकास खंड के मुख्यालयों पर किसानों की मौजूदगी में हुआ। जनपद का मुख्य कार्यक्रम किसान दिवस के साथ कृषि विज्ञान केंद्र, दरियापुर रायबरेली में हुआ। कार्यक्रम में मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा किसानों से विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ उठाने तथा खेती में रसायनों पर निर्भरता कम करने का आवाहन किया गया कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक रायबरेली विनोद कुमार के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सोलर फोटोवोल्टिक इरीगेशन पंप, यंत्रीकरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित विभाग की कई योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई।
कार्यक्रम के पूर्व जनपद के बीज विक्रेताओं का साथी एप और पोर्टल पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया, इसके माध्यम से सभी बीजों का समस्त डिटेल पोर्टल पर ऑनलाइन मेनटेन करना होगा तथा क्रय विक्रय भी इसी से करना होगा। विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र दरियापुर के अध्यक्ष डॉ के के सिंह द्वारा किसानों को जायद में मक्का,उरद और मूंग की तकनीकी जानकारी दी गई।
जिला कृषि अधिकारी रायबरेली अखिलेश पाण्डेय द्वारा किसानों से फॉर्मर आई डी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी किसानों से फॉर्मर आई बनवाने की अपील की गई। कार्यक्रम में जगदीश प्रसाद यादव भूमि संरक्षण अधिकारी रायबरेली आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मंडी समितियों,ग्राम सचिवालयों,साधन सहकारी समितियों,कृषि समृद्धि केंद्रों आदि से भी कराया गया।



