गाजीपुर : दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए 25 मार्च तक बायोमैट्रिक अनिवार्य

दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए 25 मार्च तक बायोमैट्रिक अनिवार्य
गाजीपुर, 13 मार्च 2026। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने जनपद में संचालित सभी शिक्षण संस्थानों तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन किए गए आवेदन पत्रों को अंतिम रूप से ऑनलाइन सब्मिट कर अपनी-अपनी शिक्षण संस्थाओं में उसकी हार्ड कॉपी जमा करना अनिवार्य है।उन्होंने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं को 25 मार्च 2026 तक प्रत्येक स्थिति में बायोमैट्रिक सत्यापन कराना सुनिश्चित करना होगा।जिला समाज कल्याण अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी छात्र-छात्रा या शिक्षण संस्थान का डाटा छात्रवृत्ति पोर्टल पर लंबित पाया जाता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित छात्र-छात्रा तथा शिक्षण संस्थान की होगी।



