Breaking Newsभारत

गाजीपुर : पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदगंज पुलिस को सफलता मिली है। थाना नंदगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक 12 मार्च को उपनिरीक्षक शिव पूजन मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर थाना नंदगंज में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 63/2026 धारा 137(2), 87, 64(2)(m) बीएनएस तथा 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को शादियाबाद मोड़, कस्बा नंदगंज से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल कुमार बिंद (19 वर्ष ) पुत्र बसंत राम बिंद, निवासी ग्राम बयेपुर देवकली थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर, के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिव पूजन सहित थाना नंदगंज पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही, जिन्होंने मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को धर दबोचा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button