Breaking Newsभारत

गाजीपुर : अध्यक्ष डा.बबीता सिंह चौहान ने जनपद स्तरीय अधिकारियों संग की बैठक

अध्यक्ष डा.बबीता सिंह चौहान ने जनपद स्तरीय अधिकारियों संग की बैठक

गाजीपुर। डा. बबीता सिंह चौहान अध्यक्ष राज्य महिला आयोग द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों संग लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस सभागार मे बैठक तथा जनसुनवाई की गई।
बैठक के दौरान अध्यक्ष डा.बबीता सिंह ने कानून व्यवस्था के साथ सरकार द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य से कहा कि अभी लोगो के अंदर जागरूकता की कमी है इसलिए सभी विभागों को अपनी योजनाओं का प्रचार प्रसार बेहतर तरीके से करना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारीगण को विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार, नुक्कड़ नाटक सहित अन्य माध्यमों से ग्राम पंचायत स्तर पर करने के शख्त निर्देश दिए गए। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी प्राइमरी स्कूलों के छात्र छात्राओं को समय से ड्रेस का वितरण तथा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार मध्यान भोजन गुणवत्तापूर्ण तरीके से दिया जा रहा है। उन्होंने कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों को मोबाइल पर होमवर्क किसी भी विद्यालय को नहीं देने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगर कोई अध्यापक एक से पांचवीं तक के बच्चे को मोबाइल पर होमवर्क देने की शिकायत प्राप्त होती है तो उसके साथ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए, इसका सख़्ती से पालन कराया जाए। समाज कल्याण विभाग द्वारा अवगत कराया गया विभाग द्वारा संचालित पेंशन से पात्र व्यक्तियों को आच्छादित किया जा रहा इसी तरह सामूहिक विवाह,शादी अनुदान शत प्रतिशत दिया जाता है और वर्तमान में अभ्युदय योजना के तहत अभ्युदय कोचिंग सेंटर पर बच्चे बेहतर शिक्षा ग्रहण कर रहे है। अध्यक्ष ने पंचायती राज विभाग को प्रत्येक ग्राम पंचायत में चार चार सार्वजनिक शौचालय बनवाने के सख्त निर्देश दिए।
कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शहर राकेश मिश्रा ने बताया कि विशेष अभियान मिशन शक्ति के दौरान जनपद के सभी थानों पर मिशन शक्ति केंद्रों की स्थापना कर दी गई। जिसके रिजल्ट भी अच्छे मिल रहा है कई अपराधियों को जिला बदर की कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। अध्यक्ष ने कहा कि जितनी भी गाड़ियां चाहे स्कूल वाहन हो या सवारी ढोने वाले सभी के ड्राइवर सीट के पीछे ड्राइवर का नाम मोबाइल नंबर होना सुनिश्चित करें।

बैठक के उपरांत अध्यक्ष द्वारा जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान अधिक प्रार्थना पत्र पारिवारिक उत्पीड़न से संबंधित थे। जिस पर उन्होंने संबंधित को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि हर संभव कोशिश कर समस्या का निस्तारण कर मुझे ससमय अवगत कराए। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के तहत लोगों को गाँव गाँव जाकर जागरूक करे उनको उनके हक के बारे में जानकारी देते हुए एक सशक्त नारी बनाए उनके साथ हो रहे घरेलू हिंसा,शोषण सहित अन्य सभी जानकारियां दे, उनको जागृत करे कि सहना नहीं हक के लिए लड़ना है। उन्होंने कहा कि खास कर हम लोगों को ऐसे लोगों को जागृत करना जहां पर कम शिक्षा हो, कम पढ़े लिखे हो या जो बिल्कुल ही नहीं पढ़े लिखे हो। अभियान चलाकर दूर दराज के गांव, देहात में जाकर लोगों को जागृत करे जनसुनाई के दौरान लगभग 12 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इस दौरान राज्य महिला आयोग कि सदस्य सुनीता श्रीवास्तव,पुलिस क्षेत्राधिकारी शहर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, दिव्यांगजन अधिकारी पारस नाथ यादव, समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, डीसी मनरेगा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button