Breaking Newsभारत

बस्ती : धूम धाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

धूम धाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

इण्डिया नाऊ 24
जिला संवाददाता बस्ती
नवीन कुमार

बस्ती। तहसील क्षेत्र के महादेवरी गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान पांचवें दिन रात्रि कालीन बेला में भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्री कृष्ण के जन्म प्रसंग का वर्णन होते ही कथा पंडाल में नंद के आनन्द भयो , जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा व्यास आचार्य सुन्दर दास जी महाराज ( वृंदावन धाम ) ने श्री कृष्ण जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि जब – जब पृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है , तब भगवान विभिन्न रूपों में अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर कथा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बाल स्वरूप में भगवान श्री कृष्ण की मनोहारी झांकी सजाई गई , जिसे देखने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रात्रि 12 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्म पर श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button