Breaking Newsभारत

गोरखपुर पिपराइच : पिपराइच में भारत गैस एजेंसी पर सुबह से लगी लंबी कतार, उपभोक्ताओं को करना पड़ा इंतजार

पिपराइच में भारत गैस एजेंसी पर सुबह से लगी लंबी कतार, उपभोक्ताओं को करना पड़ा इंतजार

गोरखपुर पिपराइच। क्षेत्र के भारत गैस एजेंसी पर मंगलवार की सुबह से ही गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। सुबह होते ही बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पर पहुंच गए, जिससे वहां भीड़ का माहौल बन गया

उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए काफी देर तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा। कई लोग सुबह जल्दी पहुंच गए थे, ताकि उन्हें समय पर सिलेंडर मिल सके। भीड़ अधिक होने के कारण एजेंसी परिसर में अफरा-तफरी जैसी स्थिति भी देखने को मिली।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस वितरण की रफ्तार धीमी होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं एजेंसी कर्मी भी लगातार सिलेंडर वितरण करने में जुटे रहे ताकि लाइन में लगे लोगों को जल्द से जल्द गैस उपलब्ध कराई जा सके।

क्षेत्र के लोगों ने गैस वितरण व्यवस्था को और सुचारू बनाने की मांग की है, जिससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button