Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : हत्या के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर

हत्या के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना दुल्लहपुर पुलिस ने सोमवार को एक अहम सफलता हासिल की। थाना में दर्ज हत्या से संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 37/2026, धारा 105 बीएनएस में वांछित आरोपी महेन्द्र सिंह मौर्या को जफरपुर तालाब के पास से दबोच लिया गया।

पुलिस के मुताबिक उपनिरीक्षक सर्वजीत यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में रूटीन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी की मौजूदगी सामने आई और तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी महेन्द्र सिंह मौर्या (36 वर्ष) , पुत्र स्व. रामनाथ मौर्या, निवासी ग्राम रसुलपुर भितरी थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर है। पुलिस ने बताया कि आरोपी इस मामले में वांछित था और उसके खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सर्वजीत यादव मय पुलिस फोर्स शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button