गाजीपुर : दहेज उत्पीड़न में वांछित पति-पत्नी दबोचे गए

दहेज उत्पीड़न में वांछित पति-पत्नी दबोचे गए
गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानियां पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में फरार चल रहे पति-पत्नी को आखिरकार दबोच लिया। पुलिस की अचानक दबिश से इलाके में हड़कंप मच गया और दोनों आरोपियों को उनके घर के पास से हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस के मुताबिक थाना जमानियां में दर्ज मु0अ0सं0 68/2026 में धारा 85, 80(2), 115(2), 351(3) बीएनएस तथा 3/4 डीपी एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त रामबचन यादव (58 वर्ष) पुत्र स्व. महेश यादव और उनकी पत्नी देवन्ती देवी (56 वर्ष) निवासी रामपुरपट्टी सरनाम खां (खांवपुरा), थाना जमानियां, जनपद गाजीपुर को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।
बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी काफी समय से पुलिस की पकड़ से बचने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर दोनों को उनके घर के पास से पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें थाने लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव, कांस्टेबल राजेश यादव और महिला कांस्टेबल कंचन शामिल रहे।



