Breaking Newsभारत

गोरखपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ट्रष्ट द्वारा महिलाओ का हुआ सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ट्रष्ट द्वारा महिलाओ का हुआ सम्मान

गोरखपुर

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस का दिन महिलाओं की उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को सम्मान करनें का दिन है
प्रत्येक महिला की सफलता दूसरे महिला और पूरे समाज के लिए प्रेरणादाई है।उक्त विचार अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर सिद्धार्थ नगर कॉलोनी तारामंडल में ट्रष्ट द्वारा आयोजित स्व• रंजना देवी शुक्ला स्मृति मातृ शक्ति सम्मान 2026 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर रवि रोशनी ने व्यक्त किया।

इसके पहले मुख्य अतिथि रवि रोशनी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आदिल अमीन ने दीप प्रज्वलित करने के साथ ही स्व• रंजना देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वागत सम्बोधन से रचना गुप्ता ने संचालन किया l

सम्मान समारोह में समाज में विशिष्ट पहचान बनाने एवं महिलाओं के लिए प्रेरणा बनने वाली प्रतिभा पांडे, रचना गुप्ता, अचला शाही, रिंकी पांडे को स्व•रंजना देवी शुक्ला स्मृति मातृ शक्ति सम्मान 2026 के रूप में मुख्य अतिथि रवि रोशनी सायबर सेल इंस्पेक्टर रेलवे व कार्यक्रम अध्यक्ष काजी आदिल अमीन क़ो अध्यक्ष प्रिया कुमारी शुक्ला ने पटका ओढ़ाकर उन्हें सम्मान पत्र के साथ मोमेंटो दीं l

इस मौके पर ट्रष्ट के संरक्षक एडवोकेट अनीस खान ने कहा महिलाओं के जागरूक और शिक्षित होने से समाज और राष्ट्र का विकास होता है।

राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्र्ष्टाचार उन्मूलन ट्रष्ट के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रवि रोशनी ने कहा आज का दिन महिलाओं की उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को सम्मान करनें का दिन है।उन्होंने कहा कि बड़ा सोचो, बड़ा करो,सफलता अच्छे विचार से शुरू होता है। राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्र्ष्टाचार उन्मूलन ट्रष्ट की अध्यक्ष प्रिया कुमारी शुक्ला ने कहाँ की महिलाओ का देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान है l आज का दिन महिलाओं को जीवन में आगें बढ़ने का सपना देखना और उनके सपनों को प्रोत्साहित करनें का दिन है।

समाजसेविका प्रियंका दूबे ने कहा कि जीवन में अच्छे सपने देखने की कोई उम्र नहीं होती बस उसे देखने के लिए हौसला चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें समाजसेवी आदिल अमीन ने कहा कि महिलाऐं शक्ति, साहस और अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसा के पात्र हैं एवं सचमुच हमारे लिए खुशी की बात है कि नारी शक्ति उन्नत है।

कार्यक्रम का सफल संचालन रचना गुप्ता मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने किया l रचना गुप्ता ने कार्यक्रम के बीच में थोड़े-थोड़े अंतराल पर अपनी सुन्दर संक्षिप्त सम्बोधन से सभी का मन मोह लिया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील सदर के अध्यक्ष ने महिला प्रकोष्ठ प्रभारी प्रिया शुक्ला को सम्मानित करते हुए कहा कि जिस देश में नारियों की पूजा होती है वह देश उन्नति को प्राप्त होता है इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री/ प्रवक्ता इमरान खान भी मौजूद रहे उन्होंने भी प्रिया शुक्ल को सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रियंका दूबे, रिंकी पांडे, अचला शाही, प्रतिभा पांडे, चीफ ब्यूरो उज्जवल सभा हरिद्वार, अनीस खान, गजेंदर सिंह, वैजन्ती देवी आदि मौजूद रहें l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button