Breaking Newsभारत

गोरखपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिव्यांग महिलाओं को किया गया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिव्यांग महिलाओं को किया गया सम्मानित

गोरखपुर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी गोरखपुर के सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह एवं रक्तदान प्रभारी ज्ञानेंद्र ओझा के द्वारा दिव्यांग महिलाओं को माल्यार्पण कराकर एवं उपयोगी सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपने आप को शक्तिशाली मानकर समाज में अग्रणी भूमिका निभाना चाहिए।

रेडक्रॉस के रक्तदान प्रभारी ज्ञानेंद्र ओझा ने कहा कि समाज के लोग महिलाओ को सम्मानित करके ही स्वयं सम्मान प्राप्त करने के अधिकारी हो सकते हैं।

रेडक्रॉस सोसायटी के इस कार्यक्रम में दिव्यांग महिला बिन्दु शर्मा एवं पिंकू कुमारी सहित प्रतिमा देवी,पूजा देवी,पूर्णिमा देवी,कुसुम देवी, संगीता राय,लक्ष्मी प्रजापति,संगीता मौर्या को सम्मानित किया गया।महिलाओ द्वारा परिसर में वेगनवेलिया का पौधरोपण भी किया गया।

इस अवसर पर आजीवन सदस्य डा.अमरनाथ जयसवाल,विनय कुमार पाठक,पंकज पाण्डेय,आदित्य निगम, हृदय नारायण मिश्रा,कमलेश कुमार,नंदी कुमार, धर्मराज सहित अनेक सम्मानित गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button