Breaking Newsभारत

जखनिया (गाजीपुर) : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जखनिया में बैठक, मजदूर-महिला मुद्दों पर चर्चा और 24 मार्च की दिल्ली रैली की तैयारी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जखनिया में बैठक, मजदूर-महिला मुद्दों पर चर्चा और 24 मार्च की दिल्ली रैली की तैयारी

जखनिया (गाजीपुर), 8 मार्च 2026। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जखनिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के हनुमान मंदिर के पास जनवादी पार्टी की महिला समिति एवं जिला कांग्रेस के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं और मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा 24 मार्च को प्रस्तावित दिल्ली रैली को सफल बनाने की अपील की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विजय बहादुर सिंह ने कहा कि आज पूरे देश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है, लेकिन मजदूर वर्ग की स्थिति दिन-प्रतिदिन कठिन होती जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से मजदूरों और महिला श्रमिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्मार्ट मीटर और बिजली व्यवस्था के निजीकरण का भी विरोध जताते हुए कहा कि इससे पूंजीपतियों को लाभ हो रहा है।

खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के जिला मंत्री कामरेड वीरेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि पहले मनरेगा जैसी योजनाओं से मजदूरों को रोजगार और परिवार के भरण-पोषण में मदद मिलती थी, लेकिन वर्तमान समय में गरीब और मजदूर वर्ग को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने राशन कार्ड कटौती और अंत्योदय कार्ड की छंटनी जैसे मुद्दे भी उठाए।

वहीं कामरेड पिंटू यादव ने कहा कि नौजवानों को रोजगार से वंचित किया जा रहा है। कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं और छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि महंगी किताबों के कारण भी कई छात्र शिक्षा से दूर हो रहे हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर नौजवान 24 मार्च को दिल्ली कूच करेंगे।

कामरेड सुरेंद्र भारती ने कहा कि कई गरीब, आदिवासी और वनवासी लोग अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए ब्लॉक और तहसील के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें समय पर समाधान नहीं मिल पा रहा है।

बैठक में शीला देवी, शांति देवी, गीता देवी, रीता देवी, बिंदु देवी, लालसा देवी, संजू देवी, नैना देवी और उषा देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन रामअवध राम ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button