Breaking Newsभारत

लखनऊ : लखनऊ में 11 और 12 मार्च को इन रूटों पर ट्रैफिक डायवर्जन

लखनऊ में 11 और 12 मार्च को इन रूटों पर ट्रैफिक डायवर्जन

भोर तीन बजे से ही जुलूस के मार्ग पर सामान्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा

लखनऊः राजधानी के पुराने शहर में 21वीं रमजान के मौके पर निकलने वाले ऐतिहासिक ताबूत के जुलूस को लेकर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. आगामी 11 और 12 मार्च 2026 को रौजा-ए-नजफ रुस्तमनगर से शुरू होकर कर्बला तालकटोरा तक जुलूस निकलेगा. इसके मद्देनजर सआदतगंज, बाजारखाला और राजाजीपुरम जैसे इलाकों में भारी ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा.यातायात पुलिस के मुताबिक भोर तीन बजे से ही जुलूस के मार्ग पर सामान्य वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया जाएगा. नक्खास, हैदरगंज, बुलाकी अड्डा और एवररेडी तिराहा जैसे प्रमुख बिंदुओं से यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा गया है. हालांकि, आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड के लिए इन प्रतिबंधित रास्तों पर भी विशेष छूट रहेगी.​जुलूस का मार्ग:​जुलूस रौजा-ए-नजफ से शुरू होकर नजफ रोड, मंसूर नगर, गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज, बिल्लौचपुरा, बाजारखाला, टुड़ियागंज, हैदरगंज, बुलाकी अड्डा और एवररेडी तिराहा होते हुए कर्बला तालकटोरा पर संपन्न होगा.

इन रूटों पर रहेगा डायवर्जन

​सआदतगंज व मंसूर नगर क्षेत्र: काजमैन तिराहे से नजफ इमामबाड़ा और मंसूर नगर की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन सआदतगंज थाना तिराहा से चौपटिया होकर जा सकेंगे.

​नक्खास व टुड़ियागंज: नक्खास तिराहे से टुड़ियागंज और बाजारखाला की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे. इन्हें रकाबगंज पुल या मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) की ओर मोड़ा जाएगा.

​हैदरगंज व बुलाकी अड्डा: लाल माधव तिराहा (हैदरगंज) से टुड़ियागंज या बुलाकी अड्डा की ओर ट्रैफिक बंद रहेगा. वाहन ऐशबाग होकर निकल सकेंगे.

राजाजीपुरम व तालकटोरा क्षेत्र: मिल एरिया तिराहे से एवररेडी की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा. वाहन मीना बेकरी या ई-ब्लॉक राजाजीपुरम होकर जा सकेंगे.

​एवररेडी व मवैया: एवररेडी तिराहे से तालकटोरा की ओर जाने वाले वाहनों को भूसा मंडी, मवैया या आलमबाग की ओर डाइवर्ट किया गया है.​आपातकालीन सेवाओं को मिलेगी राहत:चिकित्सकीय इमरजेंसी की स्थिति में एम्बुलेंस, फायर सर्विस और शव वाहनों को प्रतिबंधित मार्गों पर भी प्राथमिकता के आधार पर जाने की अनुमति दी जाएगी. नागरिकों की सहायता के लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है.​

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button