Breaking Newsभारत

गोरखपुर की ईशिता शर्मा बनी IAS!! 26 वीं रैंक पाकर आईएएस बनीं इशिता

गोरखपुर की ईशिता शर्मा बनी IAS!! 26 वीं रैंक पाकर आईएएस बनीं इशिता

गोरखपुर जनपद के होनहारों ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के परिणामों में अपनी मेधा की चमक बिखेरी है, होनहारों ने देश की सबसे बड़ी परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए जनपद और प्रदेश का मान बढ़ाया है, इनमें राप्तीनगर की इशिता शर्मा ने 26वीं रैंक हासिल की है, 26वीं रैंक पाकर आईएएस बनीं इशिता राप्तीनगर की रहने वाली इशिता शर्मा आईएएस में चयनित हुई हैं। चौथे प्रयास में उन्हें यूपीएससी के परिणामों में 26वीं रैंक मिली है, दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम और एमकॉम करने के बाद उन्होंने इस परीक्षा के लिए कॉमर्स को ही अपना विषय चुना, अपने घर रहकर ही उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी की, तीसरे प्रयास में वह साक्षात्कार तक पहुंची थीं, लेकिन सफलता नहीं मिली, चौथे प्रयास में वह आईएएस बन गईं, उनके पिता डीके शर्मा बैंक मैनेजर हैं और माता अर्चना शर्मा गृहिणी, इशिता ने पहले ही प्रयास में नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण किया था, उसके बाद ही उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। इशिता ने सफलता का मंत्र लगन, मेहनत और प्रतिबद्धता को बताया। उन्होंने कहा कि सिविल सेवा के लिए वैकल्पिक विषय का चयन सोच-समझकर करना चाहिए। इशिता ने अपने इस कामयाबी के पीछे या यूं कहें इसका पूरा श्रेय अपने बड़े भाई को दिया है और अगर वो इस पद पर रह कर शिक्षा में सुधार का बीड़ा उठाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button