गोरखपुर–वाराणसी हाईवे पर भीषण हादसा: कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, एक किशोरी की मौत- पांच घायल

गोरखपुर–वाराणसी हाईवे पर भीषण हादसा: कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, एक किशोरी की मौत- पांच घायल
हादसे में कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बेटी आराध्या की मौत हो गई, जबकि तीन वर्ष की बहन रुचि और पिता पिता चंदन व अन्य परिवार को दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बेलीपार थाना क्षेत्र में आज सुबह गोरखपुर–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम मेहरौली के पास सुबह करीब 7:35 बजे तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बेटी आराध्या की मौत हो गई, जबकि तीन वर्ष की बहन रुचि और पिता पिता चंदन व अन्य परिवार को दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ई-रिक्शा चालक ने सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के लिए वाहन दाहिनी ओर मोड़ दिया। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ई-रिक्शा से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
ई-रिक्शा में सवार थे चार लोगई-रिक्शा में चालक समेत दो महिलाएं और एक युवती सवार थीं। सभी बड़हलगंज क्षेत्र के हाटा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं कार में सवार दो लोग भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
पुलिस और एंबुलेंस ने संभाला मोर्चासूचना मिलते ही बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान एक युवती ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
नाम-पते की शिनाख्त जारीफिलहाल घायल लोग अपना नाम-पता बताने की स्थिति में नहीं हैं। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर यातायात बहाल कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है



