धर्मभारत

अलीपुर मदंरा में निरंकारी आध्यात्मिक समागम का भव्य आयोजन, संत रितेश टंडन ने दिया ब्रह्मज्ञान और मानवता का संदेश

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।

आज दिनांक।04/02/026कै

अलीपुर मदंरा में निरंकारी आध्यात्मिक समागम का भव्य आयोजन, संत रितेश टंडन ने दिया ब्रह्मज्ञान और मानवता का संदेश

जखनियां/गाजीपुर ।तहसील अंतर्गत ग्राम सभा अलीपुर मदंरा, भुडकुड़ा कोतवाली के बगल स्थित ग्राउंड में निरंकारी आध्यात्मिक सत्संग ब्रांच जखनियां (गाजीपुर) द्वारा एकदिवसीय भव्य आध्यात्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस समागम में भारी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।कार्यक्रम में लखनऊ से पधारे परम संत, जोनल इंचार्ज एवं मुख्य वक्ता रितेश टंडन जी ने अपने ओजस्वी प्रवचन के माध्यम से निरंकारी परंपरा, ब्रह्मज्ञान और मानव कल्याण का संदेश दिया। उन्होंने कहा—“निरंकारी मिशन का मूल उद्देश्य मानव को ब्रह्मज्ञान के माध्यम से अज्ञान के अंधकार से बाहर निकालकर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के मार्ग पर अग्रसर करना है। जब मनुष्य ईश्वर को जान लेता है, तभी उसका जीवन सही अर्थों में मानवता से जुड़ता है।”संत रितेश टंडन जी की वाणी को उपस्थित श्रद्धालुओं ने अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।बताया गया कि इस समागम की तैयारियां विगत कई दिनों से जखनियां बाजार सहित पूरे क्षेत्र में चल रही थीं। आयोजकों द्वारा जन-जन तक संपर्क कर लोगों को इस आध्यात्मिक आयोजन से जोड़ने का प्रयास किया गया, जिसका सकारात्मक परिणाम आज भारी जनसमूह के रूप में देखने को मिला।समागम का आयोजन मुख्य आयोजक राजेंद्र पांडे की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन आलोक रंजन द्वारा किया गया, जो अपने समर्पित सेवा दल के साथ बीते कई दिनों से कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय रूप से जुटे रहे।इस अवसर पर प्रमुख रूप से गाजीपुर के क्षेत्रीय संचालक शिवचंद्र जी, अमित सहाय, बृजनाथ, कमलेश यादव, अखिलानंद यादव, राजू, प्रमोद, हृदय नारायण, राधेश्याम, विद्याभूषण, मुन्ना सिंह, बालचंद, कमलेश सिपाही, चंदन जी, संगीता, संजू, मिथिलेश, पूजा सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित राजनीतिक एवं सामाजिक व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के अंत में आयोजक राजेंद्र पांडेय ने समागम में पधारे सभी संत-महात्माओं, अतिथियों, सेवा दल एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button