
बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।
आज दिनांक।03/02/026को
भाजयुमो द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु अभियान, 25 नए मतदाता हुए शामिल
जखनियां/गाजीपुर।ग्राम सभा कुडींला में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री दिनेश यादव द्वारा बूथ संख्या 129 व 107 का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं से फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने हेतु संबंधित BLO को सौंपा गया।इस अभियान के अंतर्गत कुल 25 नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराए गए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अरविन्द चौहान, सर्वदेव कुशवाहा, लक्ष्मण चौहान, घनश्याम चौहान एवं शिवाजी मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर भाजयुमो जिला मंत्री दिनेश यादव ने कहा कि
“लोकतंत्र की मजबूती युवाओं की भागीदारी से ही संभव है। जो युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, उनका मतदाता सूची में नाम जुड़ना अत्यंत आवश्यक है। भारतीय जनता युवा मोर्चा का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र युवा मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। इसी क्रम में यह अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी निरंतर जारी रहेगा।”उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आगे आकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में योगदान दें।



