धर्मभारत

संत शिरोमणि रविदास जयंती पर ज़खनिया में निकला भव्य जुलूस, धार्मिक गीतों से गूंजा क्षेत्र

संत शिरोमणि रविदास जयंती पर ज़खनिया में निकला भव्य जुलूस, धार्मिक गीतों से गूंजा क्षेत्र

वेद प्रकाश पांडे संवाददाता गाजीपुर

आज दिनांक।01/02/026को

ज़खनिया (गाज़ीपुर)। ज़खनिया के गोविंद गांव स्थित आंबेडकर पार्क से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर भव्य आयोजन किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी रामदुलार राम एवं ग्राम प्रधान नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में विधिवत पूजन-अर्चन के उपरांत भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस डीजे की धुनों पर धार्मिक गीतों से सराबोर होकर रेलवे स्टेशन रोड, सब्जी मंडी, चौजा तिराहा, तहसील और ब्लॉक होते हुए पूरे क्षेत्र में भ्रमण करता रहा।इस अवसर पर समाजसेवी अंकुर सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि भगवान रविदास जी महान और चमत्कारी संत थे, जिनके मार्गदर्शन से बिगड़े कार्य भी संवर जाते हैं। ग्राम प्रधान नंदलाल गुप्ता ने संत रविदास की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को उनके बताए मार्गों पर चलना चाहिए, क्योंकि वे सदैव पूजनीय हैं।कार्यक्रम में अशोक गुप्ता, विनीत कुमार, पिंटू कुमार, सुभाष राम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button