अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने थाना खानपुर का किया औचक निरीक्षण

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।
आज दिनांक।01/02/026को
अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने थाना खानपुर का किया औचक निरीक्षण
अभिलेखों के अद्यावधिकरण, साफ-सफाई, साइबर सेल व महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की समीक्षा

गाज़ीपुर।अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ राकेश कुमार मिश्रा गाज़ीपुर द्वारा शनिवार को थाना खानपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष सहित विभिन्न अनुभागों का गहनता से जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या व बलवा से संबंधित रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की जांच की गई तथा उन्हें अद्यावधिक रखने एवं उचित रख-रखाव के लिए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना परिसर, बैरक एवं कार्यालय की साफ-सफाई व अनुशासन की भी समीक्षा की गई। साथ ही थाने पर स्थापित साइबर सेल का निरीक्षण कर साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों की जानकारी ली गई और नियुक्त कर्मियों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से शालीन व्यवहार करने एवं उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।



