
बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।
आज दिनांक।01/02/026को
पदुमपुर मैगरराय में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर भव्य मेला, श्रद्धा-समरसता का अद्भुत संगम


जखनियां/गाजीपुर। भुडकुड़ा कोतवाली अंतर्गत पदुमपुर मैगरराय गांव में समिति के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती इस वर्ष भी परंपरागत श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई। विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विशाल मेले के साथ यह आयोजन देर रात तक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया।आयोजकों की ओर से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का चित्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि संत रविदास जी जैसे महान संतों को “संत शिरोमणि” की उपाधि यूं ही नहीं मिली। उनके भीतर असीम शक्तियां थीं, लेकिन उन्होंने कभी उनका सार्वजनिक प्रदर्शन नहीं किया। उनकी जयंती शताब्दियों से परंपरागत रूप से मनाई जा रही है और उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रही हैं। हमें उनकी प्रेरणाओं को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने संबोधन में संत रविदास जी के आदर्शों पर चलने और उनके विचारों को जीवन में उतारने पर बल दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सर्वानंद सिंह उर्फ झुन्ना सिंह ने कहा कि “मन चंगा तो कठौती में गंगा” की वाणी को हर व्यक्ति को अपनाना चाहिए। समाज को जाति-पाति में बंटने के बजाय मिल-जुलकर भाईचारे के साथ सभी पर्वों को हर्षोल्लास से मनाना चाहिए।समाजसेवी एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रभाकर जायसवाल ने कहा कि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पूरे क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई है। ऐसे महान संत के सान्निध्य में रहकर हमें अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाना चाहिए। उनकी जीवनी अलौकिक और अद्भुत है।इस अवसर पर मनीष कुमार साहू (प्रदेश सचिव, समाजवादी व्यापार सभा उत्तर प्रदेश), अटल कुमार सिंह (प्रबंधक, मां तेतरा देवी सच्चिदानंद ग्रुप ऑफ कॉलेज), प्रवेश पासवान, कुमार सिद्धार्थ कुशवाहा, समाजसेवी निजामुद्दीन सिद्दीकी, बृजेश कुशवाहा (मां शारदा ग्रुप ऑफ कॉलेज), सरोज देवी, अजीत सिंह, अनिरुद्ध राम, हरिजन राम, चंद देव चौहान, नगीना, मनोज राजभर, दयाशंकर सिंह, नंदलाल सिंह, राम के राजभर, पीयूष विक्रम यादव, डाक्टर चंदन यादव,विनित कुमार, संदीप कुमार,जयप्रकाश यादव, सपा विधानसभा अध्यक्ष अवधेश उर्फ राजू यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष निरहू राम, उपाध्यक्ष प्रताप कुमार, प्रबंध सचिव विजय सहाय, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, मुकेश, अखिलेश, लल्लन राम, अवध राम, विनय सहाय सहित अन्य पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस उपाधीक्षक शुभम वर्मा एवं कोतवाल श्याम जी यादव भी मौके पर मौजूद रहे।



