महाकुंभ सेवा मेडल एवं प्रशस्तिपत्र से मुख्य आरक्षी पंकज दीक्षित को किया गया सम्मानित

महाकुंभ सेवा मेडल एवं प्रशस्तिपत्र से मुख्य आरक्षी पंकज दीक्षित को किया गया सम्मानित
आज दिनांक 20/1/2026 को पुलिस कार्यालय डालीगंज में ज्वाइंट कमिश्नर “कानून एवं व्यवस्था” श्री बबलू कुमार द्वारा महाकुंभ सेवा मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर मुख्य आरक्षी पंकज दीक्षित को सम्मानित किया गया,यह घोषणा महाकुंभ मेला 2025 के समापन समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा की गई थी इसके तहत प्रयागराज महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले सभी पुलिस कर्मियों को महाकुंभ की ड्यूटी के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था,यातायात नियन्त्रण,एवं शांति व्यवस्था,बनाए रखने में उनकी उत्कृष्ट कार्यकुशलता और समर्पण को देखते हुए महाकुंभ सेवा मेडल और प्रशस्तिपत्र दिए जा रहे हैं ।
इस अवसर पर वहां मौजूद सभी अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा मुख्य आरक्षी पंकज को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी



