दीन-दुखियों की सेवा ही परम धर्म, नेत्र शिविर में 300 मरीजों की हुई जांच

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।
आज दिनांक।20/01/026को
दीन-दुखियों की सेवा ही परम धर्म, नेत्र शिविर में 300 मरीजों की हुई जांच

स्वामी रामकृष्ण इण्टर कालेज जाहीं में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर संपन्न, 66 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित
जखनियां (गाजीपुर): स्थानीय क्षेत्र के जाहीं, झोटना स्थित स्वामी रामकृष्ण इण्टर कालेज के परिसर में मंगलवार को आर.जे. शंकरा नेत्रालय वाराणसी के सहयोग से विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया।शिविर में वाराणसी से आए विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य रूप से मोतियाबिंद और नाखूना (Pterygium) से ग्रसित मरीजों का परीक्षण किया। दिन भर चले इस शिविर में लगभग 250 से 300 ग्रामीणों ने अपनी आंखों की जांच कराई, जिनमें से 66 गंभीर मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण (ऑपरेशन) के लिए चयनित किया गया।
शिक्षा के साथ सेवा का संकल्प,पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन ‘शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सेवा’ के संकल्प के साथ ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत है। उन्होंने कहा, “दीन-दुखियों की सेवा ही परम धर्म है। हमारा उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के जीवन में रोशनी लाना है। पिछले वर्ष दिसंबर में भी ऐसे ही शिविर से 250 लोग लाभान्वित हुए थे।” उन्होंने आर.जे. शंकरा नेत्रालय की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया कि उन्होंने इस पिछड़े क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कीं।
विशेषज्ञों की टीम ने दी सेवाएं,शिविर में डॉ. पल्लवी, चंदन पटेल, सुमन और वरुण राय सहित कुशल पैरामेडिकल टीम ने मरीजों का उपचार किया और उन्हें आंखों की देखभाल संबंधी महत्वपूर्ण परामर्श दिए।इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वेश पांडे, मीनू, मदन पांडे, जयप्रकाश पांडेय, डॉ. संतोष कुमार मिश्रा, अशोक चौहान, गंभीर यादव, संतोष यादव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और समाजसेवी उपस्थित रहे।



