क्राइमभारत

आईआर गैंग के सक्रिय सदस्य राणा प्रताप उर्फ राणा सिंह गिरफ्तार अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद।

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।

आज दिनांक।08/12/025को

आईआर गैंग के सक्रिय सदस्य राणा प्रताप उर्फ राणा सिंह गिरफ्तार अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद।

गाजीपुर। अपराधियों पर नकेल कसते हुए थाना रामपुर माँझा पुलिस ने आई.आर. गैंग 61/2025 के सक्रिय सदस्य राणा प्रताप उर्फ राणा सिंह को अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। गैंग के लीडर विभाष उर्फ रिंकू पाण्डेय के करीबी इस अपराधी की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी उपलब्धि मान रही है। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत उप निरीक्षक राकेश कुमार यादव मय टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बुढ़ऊ बाबा मंदिर से 100 मीटर अंदर रोड, ग्राम चकेरी पर संदिग्ध अवस्था में दिखे युवक की तलाशी में एक नाजायज पिस्टल .32 बोर, पांच जिंदा कारतूस .32 बोर, एक वीवो मोबाइल तथा 2700 रुपये नकद बरामद हुए।

इस पर थाना स्थानीय में मु0अ0सं0 134/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। जांच में सामने आया कि राणा प्रताप आई.आर. गैंग संख्या 61/2025 का सक्रिय सदस्य है तथा उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कुल 6 अभियोग पंजीकृत हैं अभियुक्त उक्त मुकदमे में वांछित था और बीते 30 जून को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जमानत पर बाहर आया था। पुलिस अब उससे गैंग की गतिविधियो को लेकर पूछताछ कर रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक राकेश कुमार यादव मय पुलिस टीम, थाना रामपुर माँझा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button