Breaking Newsभारत

बलुआ, चंदौली : देव दीपावली गंगा महोत्सव 2025 : गंगा तट बलुआ पर भव्य आयोजन की तैयारी तेज

शिव प्रकाश पांडे मंडल ब्यूरो की रिपोर्ट।

आज दिनांक।29/10/025को

देव दीपावली गंगा महोत्सव 2025 : गंगा तट बलुआ पर भव्य आयोजन की तैयारी तेज

गंगा सेवा समिति के 16 वर्ष पूर्ण — डॉ. महेंद्र नाथ पांडे होंगे मुख्य अतिथि, विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

बलुआ, चंदौली। पतित पावनी, मोक्षदायिनी, पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर स्थित गंगा सेवा समिति बलुआ इस वर्ष अपने सेवा के 16वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। समिति के अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल के नेतृत्व में यह आयोजन निरंतर सेवा और श्रद्धा का प्रतीक बन गया है।

पिछले वर्ष देव दीपावली के दौरान जनता द्वारा मिले अटूट स्नेह और समर्थन ने समिति को विपरीत परिस्थितियों में भी दृढ़ बनाए रखा। यह क्षण गंगा सेवकों के लिए अविस्मरणीय स्मृति बन चुका है।

इस वर्ष देव दीपावली गंगा महोत्सव 2025 का आयोजन 5 नवंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम वर्ष दर वर्ष अपनी भव्यता में वृद्धि करते हुए अब क्षेत्रीय ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक आकर्षण का केंद्र बन चुका है।

मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. महेंद्र नाथ पांडे (पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार) शामिल होंगे। इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों, दीपदान अनुष्ठान और गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा।

समिति ने इस वर्ष के आयोजन को और भव्य बनाने के लिए सभी श्रद्धालुओं, समाजसेवियों एवं गंगा प्रेमियों से सुझाव और सहयोग की अपील की है।

इस संबंध में जानकारी डॉ. अरविंद कुमार पांडे ने दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button