गाजीपुर : जखनियां ब्लॉक में बीडीओ के खिलाफ कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।
आज दिनांक।25/09/025को
जखनियां ब्लॉक में बीडीओ के खिलाफ कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

जखनियां, गाज़ीपुर। विकासखंड जखनियां में आज कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी भीमराव प्रसाद के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए तालाबंदी और धरना प्रदर्शन किया। सुबह से ही ग्राम पंचायत अधिकारी, सफाई कर्मचारी सहित समस्त ब्लॉक कर्मचारी बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि खंड विकास अधिकारी की कार्यशैली तानाशाहीपूर्ण है। उनका कहना था कि मामूली कार्यों को लेकर भी बीडीओ द्वारा अनावश्यक डांट-फटकार की जाती है और व्यवहार अशोभनीय रहता है। महिला कर्मचारियों ने भी बीडीओ पर फटकार और अपमानजनक व्यवहार का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि वे वर्तमान बीडीओ के साथ काम नहीं कर सकते और उन्हें हटाया जाए।
धरना स्थल पर दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई, जिसके बाद कर्मचारियों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। वहीं खंड विकास अधिकारी भीमराव प्रसाद ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि—
“शासन की मंशा के अनुसार कार्य कराना मेरी जिम्मेदारी है। काम में जो त्रुटि पाई जाती है, उसी को लेकर मैं सुझाव या निर्देश देता हूं। मेरा उद्देश्य कभी किसी के साथ गलत व्यवहार करना नहीं होता।”
उन्होंने आगे कहा कि विकासखंड के सभी कर्मचारी शासन की नीतियों के अनुरूप कार्य करें, यही उनकी अपेक्षा है।
आज के इस धरना प्रदर्शन में ब्लॉक के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें ।



