क्राइमभारत

16 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार,नगसर हाल्ट पुलिस ने आठ बंडलों में बरामद किया गांजा, दो मोबाइल और बाइक भी जब्त

16 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार,नगसर हाल्ट पुलिस ने आठ बंडलों में बरामद किया गांजा, दो मोबाइल और बाइक भी जब्त

 

 

नगसर हाल्ट। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नगसर हाल्ट पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 16 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से गांजा के आठ बंडल, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सोनकर पुलिस टीम के साथ गुरुवार को ग्राम असांव स्थित बाबा मंदिर के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से आठ बंडलों में रखा कुल 16 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपित की पहचान मृत्युंजय राय (करीब 30 वर्ष) पुत्र सच्चिदानंद राय, निवासी फातिमा विद्यालय के पास ग्राम सिउरा बहादुरगंज, थाना कासिमाबाद, गाजीपुर के रूप में हुई।पुलिस ने आरोपित के कब्जे से दो मोबाइल फोन (वीवो व आईफोन) तथा एक मोटरसाइकिल भी बरामद की। बरामदगी के आधार पर नगसर हाल्ट थाने में मुकदमा अपराध संख्या 31/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपित के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध कासिमाबाद थाने में पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके आपराधिक इतिहास को भी जांच में शामिल किया है।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सोनकर मय हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button