क्राइमभारत

 अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार,मुहम्मदाबाद पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार,मुहम्मदाबाद पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

 

मुहम्मदाबाद/गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुहम्मदाबाद पुलिस ने बुधवार की रात चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध देशी पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, थाना मुहम्मदाबाद की टीम रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हाटा गांव जाने वाले रास्ते से संदिग्ध अवस्था में जा रहे युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल .32 बोर तथा दो जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद हुए।पुलिस ने आरोपित की पहचान राजेश गुप्ता (22) पुत्र निरहू प्रसाद गुप्ता, निवासी मुर्की कला, थाना मुहम्मदाबाद, गाजीपुर के रूप में की है।बरामद अवैध असलहे के संबंध में थाना मुहम्मदाबाद में मु.अ.सं.323/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपित के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह मय हमराह तथा उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह मय हमराह शामिल रहे।पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपराध एवं अवैध असलहों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button