Breaking Newsभारत

गाजीपुर : नोनहरा लाठीचार्ज कांड : भाजपा कार्यकर्ता की मौत के बाद पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।

आज दिनांक।11/09/025को

नोनहरा लाठीचार्ज कांड : भाजपा कार्यकर्ता की मौत के बाद पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई

06 पुलिसकर्मी निलंबित, 05 लाइन हाजिर, एसपी ने दिए कड़े संदेश

गाजीपुर। जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र में 9 सितंबर को धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में घायल सियाराम उपाध्याय उर्फ जोखू की मौत के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने विभागीय समीक्षा की और दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की। नोनहरा थाने पर तैनात कुल 11 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। इनमें 06 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि 05 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।

निलंबित पुलिसकर्मी

1. प्रभारी निरीक्षक वेंकटेश तिवारी

2. उप निरीक्षक अवधेश कुमार राय

3. मुख्य आरक्षी नागेंद्र सिंह यादव

4. आरक्षी धीरज सिंह

5. आरक्षी अभिषेक पाण्डेय

6. आरक्षी राकेश कुमार

लाइन हाजिर पुलिसकर्मी

1. उप निरीक्षक कमलेश गुप्ता

2. उप निरीक्षक जुल्फिकार अली

3. आरक्षी मुलायम सिंह

4. आरक्षी राघवेंद्र मिश्र

5. आरक्षी राजेश कुमार

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि लापरवाही व अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता के साथ पुलिस का व्यवहार संवेदनशील और कानून सम्मत होना चाहिए।

राजनीतिक माहौल गरमाया

इस घटना के बाद जिले का राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। भाजपा नेताओं ने सियाराम उपाध्याय की मौत को गंभीर लापरवाही करार देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। प्रशासन की ओर से की गई यह कार्रवाई उसी क्रम का हिस्सा मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button