Breaking Newsभारत

बरेली में सीएम योगी ने दिवंगत भाजपा विधायक को दी श्रद्धांजलि, अंतिम दर्शन करने पहुंचे हजारों लोग

बरेली में सीएम योगी ने दिवंगत भाजपा विधायक को दी श्रद्धांजलि, अंतिम दर्शन करने पहुंचे हजारों लोग

बरेली के फरीदपुर में दिवंगत विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसी क्रम में दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली पहुंचे। उन्होंने शहर के शक्तिनगर स्थित आवास पर दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि दी। विधायक के परिजनों को ढाढ़स बंधाया।

बरेली में दिवंगत विधायक प्रोफेसर डॉ श्याम बिहारी लाल के निधन के बाद दूसरे दिन शनिवार सुबह 11: 43 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर के शक्ति नगर कॉलोनी स्थित उनके आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि दी। उनके परिजनों को ढाढ़स बंधाया। बता दें कि फरीदपुर से भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल शुक्रवार को सर्किट हाउस में हुई पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की मीटिंग में हिस्सा लेने गए थे।

बैठक के बाद भोजन के दौरान उनकी अचानक तबीयत खराब हुई थी, फिर करीब घंटेभर बाद ही वह दुनिया को छोड़ गए थे। डॉक्टर ने विधायक की मौत की वजह हृदयाघात बताई है। उनके अचानक निधन से हर वर्ग में शौक है। इसी क्रम में उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए मुख्यमंत्री भी पहुंचे। श्याम बिहारी लाल की अंत्येष्टि शनिवार की दोपहर फरीदपुर के स्टेशन रोड स्थित श्मशान भूमि पर की जाएगी। विधायक की अंत्येष्टि के दौरान प्रदेश सरकार के अन्य शीर्ष मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

विधायक के परिजनों से मिले सीएम योगी वन राज्यमंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आए। उन्होंने दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि दी। उनके पूरे परिवार से मिले। मुख्यमंत्री ने विधायक की पत्नी, बेटियों और बेटे से जानकारी ली। सीएम योगी ने विधायक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। शोक संतृप्त परिजनों को सांत्वना दी। करीब 15 मिनट यहां रुकने के बाद मुख्यमंत्री रवाना हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button