क्राइमभारत

11 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार

मरदह पुलिस व स्वाट टीम ‘बी’ की संयुक्त कार्रवाई, 114.21 ग्राम नशीला पाउडर बरामद

11 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार

 

मरदह पुलिस व स्वाट टीम ‘बी’ की संयुक्त कार्रवाई, 114.21 ग्राम नशीला पाउडर बरामद

 

मरदह, गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मरदह पुलिस एवं स्वाट टीम ‘बी’ की संयुक्त टीम ने दो अभियुक्तों को 114.21 ग्राम नशीले पाउडर एमडी (एमए) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये है।पुलिस के मुताबिक, 5 अक्टूबर 2026 को थाना मरदह व स्वाट टीम ‘बी’ की संयुक्त टीम ने वाराणसी-गाजीपुर मार्ग स्थित कछुहरा पुलिया से करीब 50 मीटर आगे बनारस से मऊ लेन पर संदिग्धों की जांच के दौरान दो अभियुक्तों को पकड़ा। तलाशी में उनके कब्जे से 114.21 ग्राम एमडी (एमए) नशीला पाउडर बरामद हुआ।पूछताछ में पुलिस के अनुसार अभियुक्तों ने बताया कि उक्त नशीला पदार्थ मुंबई से लाया गया था और उसे बेचने की फिराक में थे। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना मरदह में मु0अ0सं0 303/2026, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।बरामदगी: 114.21 ग्राम नशीला पाउडर एमडी (एमए), अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये।कार्रवाई करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक थाना मरदह मय पुलिस टीम तथा प्रभारी स्वाट टीम-बी उपनिरीक्षक शिवमणि त्रिपाठी मय टीम।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button