भारतराजनीति

एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम ने कसी तैयारी की कमान

संवेदनशील बूथों का चिन्हांकन, मतदाताओं को प्रभावित करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम ने कसी तैयारी की कमान

 

संवेदनशील बूथों का चिन्हांकन, मतदाताओं को प्रभावित करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

गाजीपुर। वाराणसी खंड शिक्षक/स्नातक निर्वाचन-2026 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को रायफल क्लब सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति में समीक्षा बैठक हुई। इसमें समस्त प्रभारी अधिकारियों के साथ निर्वाचन संबंधी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन से संबंधित सभी कार्यवाहियां निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप निर्धारित समय में पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए संवेदनशील बूथों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों को निरंतर क्षेत्र भ्रमण करते रहने तथा मतदाताओं को प्रभावित करने वाले कारकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बूथों पर नियुक्त मतदान कार्मिकों की व्यवस्था समय से पूर्ण कराने के लिए उपजिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।मतदेय स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था तथा बूथ निर्माण के संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी, उपजिलाधिकारी एवं संबंधित खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया।बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत भी सभी उपजिलाधिकारियों को संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर शत-प्रतिशत बूथों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।बैठक में सभी संबंधित प्रभारी अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button