Breaking Newsभारतराजनीति

“हर ज़िले में पहुंचेगा निवेश, बढ़ेगी प्रति व्यक्ति आय”, सीएम योगी का अधिकारियों को कड़ा संदेश; डिफेंस और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा यूपी!

“हर ज़िले में पहुंचेगा निवेश, बढ़ेगी प्रति व्यक्ति आय”, सीएम योगी का अधिकारियों को कड़ा संदेश; डिफेंस और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा यूपी!

​लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ‘ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी’ (GBC 5.0) की तैयारियों को लेकर ‘इन्वेस्ट यूपी’ (Invest UP) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि जीबीसी 5.0 का लाभ राज्य के किसी एक हिस्से तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उत्तर प्रदेश के हर जनपद में निवेश धरातल पर उतरना चाहिए
मैन्युफैक्चरिंग पावर से बढ़ेगी प्रति व्यक्ति आय
सीएम योगी ने राज्य की आर्थिक तरक्की का मूल मंत्र देते हुए कहा कि प्रदेश के नागरिकों की ‘पर कैपिटा इनकम’ (प्रति व्यक्ति आय) को बढ़ाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए उन्होंने राज्य की मैन्युफैक्चरिंग पावर (उत्पादन क्षमता) को तेजी से बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
​’पारंपरिक औद्योगिक राज्य’ से ‘हाई-टेक नेशनल हब’ तक का सफर
​मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की बदलती वैश्विक छवि को रेखांकित करते हुए कहा:
​”उत्तर प्रदेश अब सिर्फ पारंपरिक उद्योगों तक सीमित नहीं है। आज हमारा राज्य रक्षा निर्माण (Defense Manufacturing), इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रीन एनर्जी, डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग के एक उभरते हुए राष्ट्रीय हब के रूप में स्थापित हो चुका है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button