Breaking Newsभारत

जखनियां/गाजीपुर : आगामी बकरीद पर्व को लेकर भुड़कुड़ा कोतवाली में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

आगामी बकरीद पर्व को लेकर भुड़कुड़ा कोतवाली में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

जखनियां/गाजीपुर। जनपद गाजीपुर की तहसील जखनिया अंतर्गत कोतवाली भुड़कुड़ा परिसर में आगामी बकरीद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिलाधिकारी जखनिया अतुल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा शुभम वर्मा उपस्थित रहे।बैठक के दौरान उप जिलाधिकारी अतुल कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़भाड़ नियंत्रण तथा त्योहार के दौरान प्रशासनिक सतर्कता को लेकर व्यापक चर्चा की। उन्होंने उपस्थित लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।वहीं क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा शुभम वर्मा ने कहा कि त्योहार को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को अवगत कराएं, जिससे समय रहते उसका समाधान किया जा सके।

बैठक में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता अशोक गुप्ता, जिला पंचायत प्रतिनिधि प्रभाकर जायसवाल, प्रधान अजीत सिंह, पीयूष सिंह, रामजी मिश्रा, प्रधान काकू सिंह, जाकिर हुसैन, फारूक अली, ताहिर हुसैन, लतीफ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इसके अलावा खंड विकास अधिकारी जखनिया भीमराव प्रसाद, एडीओ पंचायत अशोक कुमार, कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र पांडे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button