Breaking Newsक्राइमभारत

सुहवल (गाजीपुर) : पिकअप में 93 पेटी शराब लेकर बिहार जा रहा तस्कर गिरफ्तार

पिकअप में 93 पेटी शराब लेकर बिहार जा रहा तस्कर गिरफ्तार

सुहवल पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, 4,185 टेट्रा पैक ब्ल्यू लाईम देशी शराब बरामद

सुहवल (गाजीपुर), 09 अगस्त। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुहवल पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान अवैध शराब की तस्करी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिकअप वाहन में लदी 93 पेटी ब्ल्यू लाईम देशी शराब बरामद की। प्रत्येक पेटी में 45-45 टेट्रा पैक थे।पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष कमलेश कुमार मय हमराह ढढ़नी बाजार में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग वाहनों का नंबर छिपाकर अवैध शराब बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने का काम करते हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने भगीरथपुर गेट के पास एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रुकने का इशारा किया।पुलिस को देखते ही वाहन में सवार लोग कुछ दूरी पहले ही वाहन रोककर उतरकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम छोटू बिन्द पुत्र विरेन्द्र बिन्द, निवासी ग्राम सहेड़ी, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 23 वर्ष बताया।वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 93 पेटी ब्ल्यू लाईम देशी शराब बरामद हुई। कुल 4,185 टेट्रा पैक शराब बरामद होने की बात पुलिस ने बताई है। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना सुहवल में मु0अ0सं0 82/26, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।बरामदगी- एक महिंद्रा मैक्स बोलेरो पिकअप वाहन।
– 93 पेटी ब्ल्यू लाईम देशी शराब।
– प्रत्येक पेटी में 45 टेट्रा पैक, कुल 4,185 टेट्रा पैक।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष कमलेश कुमार मय हमराह एवं उपनिरीक्षक वीरेन्द्र राय मय हमराह, थाना सुहवल पुलिस टीम।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button