सादात (गाजीपुर) : पॉक्सो एक्ट के मामले में 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

पॉक्सो एक्ट के मामले में 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार
सादात पुलिस ने मखदुमपुर गांव में चेकिंग के दौरान पकड़ा, आरोपी के खिलाफ दर्ज है मुकदमा
सादात (गाजीपुर), 09 अगस्त। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सादात पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ग्राम मखदुमपुर में चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक लालबहादुर सिंह मय हमराह ग्राम मखदुमपुर में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मु0अ0सं0 175/2026, धारा 137(2)/64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त इरफान अंसारी पुत्र महफूज अंसारी, निवासी ग्राम मखदुमपुर, थाना सादात, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी का संबंधित मुकदमा ही उसका दर्ज आपराधिक इतिहास है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक लालबहादुर सिंह मय हमराह, थाना सादात, जनपद गाजीपुर।



