भारतराजनीति

डीएम अनुपम शुक्ला ने युवाओं के घर पहुंचकर सौंपे वोटर आईडी कार्ड, मतदान के लिए किया प्रेरित

जनपद में बने करीब 19 हजार नए ईपीआईसी कार्ड, 21, 22, 28 और 29 नवंबर को प्रत्येक बूथ पर लगेगा विशेष शिविर

डीएम अनुपम शुक्ला ने युवाओं के घर पहुंचकर सौंपे वोटर आईडी कार्ड, मतदान के लिए किया प्रेरित

 

जनपद में बने करीब 19 हजार नए ईपीआईसी कार्ड, 21, 22, 28 और 29 नवंबर को प्रत्येक बूथ पर लगेगा विशेष शिविर

 

गाजीपुर। लोकतंत्र को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने मंगलवार को अनूठी पहल करते हुए युवा मतदाताओं के घर पहुंचकर उन्हें स्वयं मतदाता पहचान पत्र सौंपा। उन्होंने नए मतदाताओं को बधाई देते हुए मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत जनपद में शिविर लगाकर नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जा रहे हैं।अभियान के दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला वेदपुरवां निवासी 20 वर्षीय युवा मतदाता आयुष पुत्र शशिकांत तथा 21 वर्षीय सिमरन के घर पहुंचे और उन्हें वोटर आईडी कार्ड प्रदान किया। इसके अलावा शास्त्री नगर निवासी कार्तिक कुमार पुत्र चंद्रमोहन त्रिपाठी को भी मतदाता पहचान पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने युवाओं को लोकतंत्र में मतदान की भूमिका समझाते हुए कहा कि मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। उन्होंने युवाओं से आगामी चुनावों में अनिवार्य रूप से मतदान करने तथा अपने आसपास के अन्य युवाओं को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में लगभग 19 हजार नए ईपीआईसी कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने ऐसे सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने नजदीकी डाकघर से संपर्क कर अपना मतदाता पहचान पत्र अवश्य प्राप्त कर लें।उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए चार विशेष अभियान तिथियां निर्धारित की गई हैं। इनमें 21 नवंबर (शनिवार), 22 नवंबर (रविवार), 28 नवंबर (शनिवार) और 29 नवंबर (रविवार) को जनपद के प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।इन शिविरों में आवश्यक कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ ही प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। यहां मतदाताओं को आवेदन भरने में सहायता मिलेगी। इसके अतिरिक्त मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम हटवाने तथा संशोधन कराने के लिए फॉर्म-6, 6ए, 7 एवं 8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेंगे।जिलाधिकारी ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी युवाओं से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। इसके लिए अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क करें अथवा निर्धारित विशेष अभियान की तिथियों में अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर आवेदन करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की पहली सीढ़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button