सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..

सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..
*19 – जुलाई – रविवार*
👇
==============================
*1* TMC के बागी 20 सांसद लोकसभा में अलग बैठेंगे, उद्धव गुट से बागी 6 सांसदों को स्पीकर की मंजूरी,शिंदे गुट में शामिल; अब 13 सांसद हुए
*2* विक्रम-1 की सफल उड़ान के बाद इसरो का बड़ा ऐलान, दो महीने के भीतर अगला मिशन होगा लॉन्च; 7 प्रक्षेपण वाला लक्ष्य भी तैयार
*3* सोनम वांगचुक का अस्पताल में दवा लेने से इनकार, ड्रिप चढ़ाने से मना किया; डॉक्टरों ने जरूरी बताया, पर वांगचुक और उनका परिवार नहीं माना
*4* सोनम वांगचुक के सब्र की परीक्षा न लें’: अन्ना हजारे बोले- उनसे बातचीत करने में क्या गलत; सरकार को दी ये सलाह
*5* अन्ना हजारे ने कहा कि केंद्र सरकार को शिक्षाविद् सोनम वांगचुक से बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, “सरकार को उनकी सीमाओं की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। उनकी मांगों पर हां या ना कहें, लेकिन बातचीत करने में क्या गलत है।
*6* 2011 में लोकपाल अधिनियम के लिए दिल्ली में अन्ना हजारे द्वारा की गई भूख हड़ताल ने तत्कालीन यूपीए सरकार को हिला दिया था। इस बार हजारे ने वांगचुक के मुद्दे पर सरकार से सीधी बातचीत का आह्वान किया है, जो युवाओं और शिक्षा प्रणाली से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
*7* भारत और पनामा के बीच रणनीतिक और कूटनीतिक संबंधों को नया आयाम देने के लिए पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो मार्टिनेज-आचा वास्केज भारत के आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं। उनका यह दौरा 19 से 23 जुलाई तक चलेगा। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस महत्वपूर्ण यात्रा की आधिकारिक पुष्टि की है। यह दौरा दोनों देशों के बीच व्यापार, समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी मोर्चे पर बेहद अहम साबित होने वाला है
*8* राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैकेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा पर रहेंगी। यह पहली बार है जब कोई भारतीय राष्ट्रपति मोल्दोवा और उत्तरी मैसेडोनिया का दौरा कर रहा है, जबकि रोमानिया की यात्रा तीन दशक बाद हो रही है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मध्य और पूर्वी यूरोप के देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों और आर्थिक सहयोग को और मजबूत करना है।
*9* मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का काम तेज, समुद्र के नीचे दूसरी टीबीएम ने भी शुरू की सुरंग की खोदाई
*10* ‘मोदी सरकार के मूल सिद्धांत असत्य और हिंसा’, सोनम वांगचुक को हटाए जाने पर राहुल गांधी का हमला
*11* अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 8 की मौत, 15 घायल; RAF का कैंप पास था; धमाका सुनते ही रेस्क्यू के लिए पहुंचे जवान
*12* बंगाल में अभिषेक का पार्टी ऑफिस तोड़ा गया, TMC सांसद बोले- कार्यालय हमारे लिए मंदिर जैसा; 2031 तक जिंदा रहा तो इसका जवाब दूंगा,यह कार्रवाई जिला प्रशासन की तरफ से की गई है, अधिकारियों के मुताबिक ऑफिस बिना किसी मंजूरी बिल्डिंग प्लान के बनाया गया था
*13* पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 80 साल की थीं, सांस की बीमारी का इलाज चल रहा था
*14* अमेरिका-ईरान युद्ध में अब पानी भी निशाने पर, अमेरिकी हमले में ईरान का वाटर प्लांट तबाह, जवाब में कुवैत के प्लांट पर हमला
*15* सैनिकों की मौत से बौखलाया अमेरिका, ईरान को दंडित करने के लिए नए सिरे से हवाई हमले
*16* भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अब तक एक-एक मैच जीता है, ऐसे में यह मुकाबला तय करेगा कि सीरीज किसके नाम होगी
*17* फीफा विश्व कप 2026 के तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड और फ्रांस के बीच ऐसा रोमांच देखने को मिला, जिसे विश्व कप इतिहास के सबसे यादगार मैचों में गिना जाएगा। कुल 10 गोल वाले इस मुकाबले में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया
*18* 39 दिनों तक चले रोमांच, 103 मुकाबलों, रिकॉर्डों, उलटफेरों और यादगार प्रदर्शनों के बाद फीफा विश्व कप 2026 अपने सबसे आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। अब सिर्फ एक मैच बाकी है, जो तय करेगा कि फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर किसका कब्जा होगा। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में रविवार को मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और यूरोपीय चैंपियन स्पेन आमने-सामने होंगे
*19* यूपी-दिल्ली-पंजाब समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, अमरनाथ-वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई; मध्यप्रदेश में बारिश के लिए गधों को गुलाब जामुन खिलाए
*20* ICICI बैंक का मुनाफा 16% बढ़कर ₹14,805 करोड़, पहली तिमाही में अनुमान से बेहतर रहे नतीजे, बैंक की एसेट क्वालिटी भी सुधरी
===============================



