Breaking Newsक्राइमभारत

नोनहरा (गाजीपुर) : 2.970 किलो गांजा और तमंचे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

2.970 किलो गांजा और तमंचे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नोनहरा पुलिस की चेकिंग में मिली सफलता, बाइक भी बरामद; दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला गया

नोनहरा (गाजीपुर), 09 अगस्त। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नोनहरा पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध गांजा और असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2.970 किलोग्राम अवैध गांजा, .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की।पुलिस के अनुसार आठ अगस्त को थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी मय हमराह चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कासिमाबाद-अटवा मोड़ मार्ग पर ग्राम चकफरीद के पास संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई। मौके से अकबर रायनी पुत्र आजाद रायनी, निवासी ग्राम डाही उर्फ डहिया, थाना कासिमाबाद तथा हरिओम जायसवाल पुत्र रमाकान्त जायसवाल, निवासी ग्राम चक जैनब, थाना बरेसर को गिरफ्तार किया गया।तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से दो बंडलों में कुल 2.970 किलोग्राम अवैध गांजा, एक .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा पुलिस ने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP61BQ8604 भी बरामद की।बरामदगी के आधार पर थाना नोनहरा में मु0अ0सं0 262/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।आरोपियों का आपराधिक इतिहास ,पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अकबर रायनी के विरुद्ध बरेसर, मुहम्मदाबाद और कासिमाबाद थानों में मारपीट, धमकी, एससी/एसटी एक्ट, दंगा, हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में पूर्व के कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके विरुद्ध वर्ष 2026 का वर्तमान मुकदमा भी दर्ज किया गया है।वहीं हरिओम जायसवाल के विरुद्ध बरेसर और जमानिया थानों में मारपीट, धमकी, आर्म्स एक्ट तथा एनडीपीएस एक्ट से संबंधित पूर्व के मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।बरामदगी- 2.970 किलोग्राम अवैध गांजा, दो बंडलों में।
– .315 बोर का एक अवैध तमंचा।
– .315 बोर का एक जिंदा कारतूस।
– स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP61BQ8604 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी मय हमराह एवं उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी मय हमराह, थाना नोनहरा पुलिस टीम।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button