सैथवार मल्ल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा किया प्रेसवार्ता

सैथवार मल्ल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा किया प्रेसवार्ता
गोरखपुर। आज सैंथवार मल्ल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब पहुंचकर किया प्रेस वार्ता विधान परिषद देवेंद्र सिंह पर लगाए गंभीर आरोप उनके खिलाफ मोर्चा खोलने की बात कही।
प्रेस वार्ता के दौरान गंगा सिंह सैंथवार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा विधान परिषद में सैंथवार समाज के आरक्षण पर सवाल उठाए थे जिसको लेकर कुछ लोग उनका स्वागत कर रहे हैं लेकिन यह गलत है किसी समाज को आरक्षण संविधान के तहत मिलता है और यह समझ में भ्रामक प्रचार कर रहे हैं और समाज को बांटने का कार्य करना अपने ही सरकार को हिला देने की बात करते हैं हम उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर करें नहीं तो समाज आगामी चुनाव में भाजपा और इन लोगों का बहिष्कार करेगी।



