Breaking Newsभारत

लखनऊ: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल, 100 के पार पहुंचा पेट्रोल; डीजल भी 95 के ऊपर गया

लखनऊ: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल, 100 के पार पहुंचा पेट्रोल; डीजल भी 95 के ऊपर गया

पूरे देश में एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं। राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 100 के पार चला गया है। 

राजधानी लखनऊ में आम जनता को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर भारी बढ़ोतरी कर दी है। नई दरों के लागू होने के बाद लखनऊ में ईंधन के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। लखनऊ में पेट्रोल की कीमत में ₹2.61 प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके बाद अब यहां सामान्य पेट्रोल की नई कीमत ₹101.89 प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल के दामों में भी ₹2.72 प्रति लीटर का बड़ा उछाल आया है, जिससे अब डीजल की नई कीमत ₹95.36 प्रति लीटर पर पहुंच गई है। इसके अतिरिक्त, प्रीमियम ईंधन का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं पर भी जेब का बोझ बढ़ा है और लखनऊ में अब एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल की कीमत बढ़कर ₹110 प्रति लीटर हो गई है।पूरे देश में बढ़ी कीमतेंदेशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है, जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं। लगातार बढ़ते दामों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इससे पहले शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में 87 से 91 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button