Breaking Newsभारत

एक्सप्रेसवे किनारे बसे शहरों में बनेंगे बाईपास और फ्लाईओवर, पहले चरण में इन जिलों का एस्टीमेट तैयार

एक्सप्रेसवे किनारे बसे शहरों में बनेंगे बाईपास और फ्लाईओवर, पहले चरण में इन जिलों का एस्टीमेट तैयार

यूपी में एक्सप्रेसवे किनारे बसे शहरों में बाईपास और फ्लाईओवर बनेंगे। पीडब्ल्यूडी ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। पहले चरण में 13 परियोजनाओं के एस्टीमेट तैयार है। जबकि, 153 अन्य परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं।

उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे और हाई-स्पीड कॉरिडोर के नजदीक स्थित शहरों व कस्बों में बाईपास व फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। ताकि, इन शहरों से होकर एक्सप्रेसवे या हाई-स्पीड कॉरिडोर पर चढ़ने वाले वाहनों की वजह से स्थानीय बाशिंदों को परेशानी न हो। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। पहले चरण में लखनऊ समेत कई जिलों में 13 बाईपास और फ्लाईओवर के एस्टीमेट तैयार किए गए हैं।

यह योजना केंद्र सरकार के सहयोग से लागू होगी। एनएच, एनएचएआई और केंद्रीय सड़क परिवहन में राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) के स्वामित्व वाले राष्ट्रीय मार्गों पर निर्मित होने वाले बाईपास का खर्च केंद्र सरकार उठाती है। जबकि, इस निर्माण से संबंधित भूमि अधिग्रहण के लिए राशि राज्य सरकार वहन करती है।

बाईपास निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी

इस योजना में एक्सप्रेसवे या हाई-स्पीड कॉरिडोर के पास स्थित शहरों व कस्बों में बाईपास निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी। तय हुआ है कि फ्लाईओवर का निर्माण उसी स्थान पर किया जाएगा, जहां अपरिहार्य कारणों से मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना संभव न हो।

जिन स्थानों पर बाईपास का निर्माण किया जाना है, वहां बाईपास के दोनों ओर आवास विकास विभाग भूमि अधिग्रहीत कर इस तरह से कॉरिडोर विकसित करेगा कि किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं हो सके। इस योजना के तहत 153 परियोजनाएं पाइप लाइन पर हैं, जिनका परीक्षण किया जा रहा है।

पहले चरण में शामिल परियोजनाएं

आगरा में बरहन व कागारोल में बाईपास निर्माण, बदायूं में बिल्सी, गाजीपुर में अंधऊ-चौकिया बाईपास, गोंडा में परसपुर, झांसी में समथर, मथुरा में बरसाना, रामपुर में स्वार, उन्नाव में बक्सर व मोरावा में बाईपास का निर्माण होोगा। इसके अलावा फिरोजाबाद में जाटवपुरी चौराहे से नैनी ग्लास चौराह, लखनऊ में दुबग्गा चौराहा और मथुरा में पागल बाबा मंदिर तिराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण होगा।पीडब्ल्यूडी विभागाध्यक्ष एके द्विवेदी ने बताया कि शहरों में बाईपास, रिंग रोड और फ्लाईओवर का निर्माण सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button