Breaking Newsभारत

गोरखपुर थाना तिवारीपुर,में ईद-उल-अजहा को देखते हुए एक पीस कमेटी की बैठक

गोरखपुर थाना तिवारीपुर,में ईद-उल-अजहा को देखते हुए एक पीस कमेटी की बैठक

आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी (सीओ) कोतवाली एवं थाना प्रभारी तिवारीपुर श्री पंकज कुमार सिंह उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में थाना प्रभारी श्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का सभी को पालन करना अनिवार्य है और सभी कार्य उसी के अनुसार किए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल उच्च अधिकारियों से संपर्क करें। साथ ही उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 24 घंटे उपलब्ध रहने की बात कही और लोगों से अपील की कि किसी भी परेशानी में तुरंत संपर्क करें।

जिला समाज कल्याण एवं जिला शांति सद्भावना समिति के सदस्य आदिल अमीन ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम सभी हमेशा से मिल-जुलकर रहते आए हैं और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी इंशाअल्लाह सभी लोग मिलकर शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएंगे।

बैठक में क्षेत्र के सभी सभासदगण, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिनमें अनीस अहमद एडवोकेट, मुर्तजा रहमानी, रेहान सैयद, जावेद आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button