Breaking Newsभारत

CM योगी बोले- युवा सिर्फ जॉब रेडी नहीं, फ्यूचर रेडी बनें; विश्वविद्यालय टापू नहीं, समाज की जरूरतों से जुड़ें

CM योगी बोले- युवा सिर्फ जॉब रेडी नहीं, फ्यूचर रेडी बनें; विश्वविद्यालय टापू नहीं, समाज की जरूरतों से जुड़ें

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (MGUG) के पंचम स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया।

सीएम ने युवाओं को संदेश दिया कि सिर्फ नौकरी के लिए नहीं, बल्कि बदलती दुनिया की चुनौतियों के लिए तैयार हों। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी केवल एग्जाम पास करने तक सीमित न रहें, बल्कि रियल वर्ल्ड की समस्याओं को समझकर उसका समाधान निकालने वाले इनोवेटर और एंटरप्रेन्योर बनें।

बोले- समाज की जरूरतें केवल सरकार को कोसने से पूरी नहीं होतीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल ज्ञान देने वाली संस्थाएं नहीं, बल्कि समाज और देश के विकास की प्रयोगशाला बनें। यहां पैदा होने वाला नॉलेज क्लासरूम की चारदीवारी से निकलकर किसानों, उद्योगों और समाज तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपने आप में केवल टापू बनकर न रहें, बल्कि समाज की जरूरतों को पूरा करने में अपनी पूरी ताकत लगाएं।

रक्षाबंधन के अवसर पर पंचम स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा को विश्वास, विश्वास को आत्मनिर्भरता और आत्मनिर्भरता को विकास से जोड़ने की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने बताया कि MGUG का लोकार्पण पांच साल पहले तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था। गोरक्षपीठ की शिक्षा परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 1932 में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना कर एक बीज रोपा गया था।

परंपरागत ज्ञान को रिसर्च और टेक्नोलॉजी से जोड़ने पर जोर

CM ने कहा कि भारत के पास हजारों वर्षों की ऋषि परंपरा और ज्ञान की समृद्ध विरासत है। योग, नेचुरोपैथी और मेडिसिनल प्लांट्स से जुड़ा ज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। ड्रोन से खेती, स्मार्ट इरिगेशन से पानी बचाने और सॉयल टेक्नोलॉजी से मिट्टी की गुणवत्ता बेहतर करने पर जोर दिया।

गोरखपुर यूपी की संभावनाओं का द्वार

सीएम ने कहा कि गोरखपुर केवल एक शहर नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की संभावनाओं का द्वार है। इसे एजुकेशन, हेल्थ केयर और एग्रीकल्चर हब के रूप में विकसित किया जा सकता है। युवाओं को जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनना होगा।

सरकार ऐसा इकोसिस्टम तैयार करेगी, जहां शिक्षा, निवेश, रिसर्च, स्टार्टअप और रोजगार के अवसर पैदा हों।

शनिवार को मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में शिक्षा विभाग की बैठक और राप्तीनगर के बशारतपुर में कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button