धर्मभारत

जखनियां बाजार में मां कूष्मांडा सहित नौ दुर्गा के स्वरूपों की निकली भव्य झांकी

श्रद्धालुओं ने किया पूजन-अर्चन, भक्ति और आस्था के रंग में रंगा बाजार

जखनियां बाजार में मां कूष्मांडा सहित नौ दुर्गा के स्वरूपों की निकली भव्य झांकी

 

श्रद्धालुओं ने किया पूजन-अर्चन, भक्ति और आस्था के रंग में रंगा बाजार

जखनियां (गाजीपुर)।शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को जखनियां बाजार में भक्ति, श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। शाम चार बजे मां आदिशक्ति और मां कूष्मांडा सहित नौ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी के साथ निकले जुलूस ने पूरे बाजार का माहौल भक्तिमय बना दिया। कुमकुम मेकअप स्टूडियो की प्रोपराइटर मंजू गुप्ता के नेतृत्व में कन्याओं ने मां दुर्गा के नव स्वरूपों का आकर्षक रूप धारण किया। सजी-धजी कन्याओं की झांकी बाजार के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शिव मंदिर पहुंची। इस दौरान झांकी के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दिव्य स्वरूपों का दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।झांकी के दौरान बाजार में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया। कन्याओं की आकर्षक वेशभूषा और मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की मनमोहक प्रस्तुति लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। धार्मिक आयोजन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने नारी शक्ति और धार्मिक आस्था का संदेश दिया।इस अवसर पर आयोजन की अगुवाई कर रहीं मंजू गुप्ता ने कहा कि शारदीय नवरात्र बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में बुराइयों का त्याग कर सच्चाई, सद्भाव और अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मां दुर्गा की आराधना से मनुष्य को शक्ति, साहस और सकारात्मकता के साथ जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है।धार्मिक आयोजन में दीपक गुप्ता, विशाल गुप्ता, आरसी गुप्ता, रंजना सिंह, रीना, अनीता, भारती चौहान, सोनी यादव, शिवानी सेठ, कुमकुम गुप्ता, दिशा और मोना पटवा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button