क्राइमभारत

बहरियाबाद पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

ग्राम न्यायालय जखनियां से जारी गैर-जमानती वारंट के तहत हुई कार्रवाई, तीनों एक ही गांव के निवासी

बहरियाबाद पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

 

ग्राम न्यायालय जखनियां से जारी गैर-जमानती वारंट के तहत हुई कार्रवाई, तीनों एक ही गांव के निवासी

 

गाजीपुर।जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बहरियाबाद थाना पुलिस ने गुरुवार को तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह कार्रवाई ग्राम न्यायालय जखनियां, गाजीपुर से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में की। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक उमेश चन्द्र यादव पुलिस टीम के साथ अभियान के तहत कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान फौजदारी मुकदमा संख्या 353/2022 में भारतीय दंड विधान की धारा 323 एवं 504 से संबंधित गैर-जमानती वारंट के आधार पर तीन वारंटियों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों में पंचम चौहान (करीब 74 वर्ष), पुत्र लग्गन चौहान, पाठक चौहान (करीब 26 वर्ष), पुत्र कल्पू चौहान तथा शान्ति देवी (करीब 51 वर्ष), पत्नी विजयी चौहान शामिल हैं। तीनों ग्राम चकबेनी रामपुर, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर के निवासी हैं।पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों के विरुद्ध ग्राम न्यायालय जखनियां द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। इसी के अनुपालन में पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उमेश चन्द्र यादव एवं थाना बहरियाबाद के हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button