Breaking Newsभारत

राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय (क्षे०सं०प्र०), राज्य राजधानी क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा औधोगिक इकाईयों के स्वामियों/प्रतिनिधियों के साथ निगमित सेवा क्षेत्र के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण-2026 के लिए रिटर्न को ऑनलाइन पूर्ण करने में सहयोग के लिए एक दिवसीय कार्यशाला / शिविर का आयोजन ।

राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय (क्षे०सं०प्र०), राज्य राजधानी क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा औधोगिक इकाईयों के स्वामियों/प्रतिनिधियों के साथ निगमित सेवा क्षेत्र के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण-2026 के लिए रिटर्न को ऑनलाइन पूर्ण करने में सहयोग के लिए एक दिवसीय कार्यशाला / शिविर का आयोजन ।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षे०सं०प्र०), सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार, लखनऊ द्वारा विभिन्न उद्योग इकाईयों के स्वामियों/प्रतिनिधियों के साथ वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण 2024-25 के लिए एक दिवसीय शिविर NSSO भवन, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), विकास नगर, सेक्टर – 11, रिंग रोड, आंचलिक कार्यालय लखनऊ के सभागार में आज दिनांक 01.07.2026 को प्रात: 10:00 बजे से सायंकाल 05:30 बजे तक दोनो पहरों में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभाग के उच्च अधिकारियों एवं वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारियों के साथ निगमित सेवा क्षेत्र के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत चयनित लगभग 60 विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के स्वामियों/प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ सुचिता गुप्ता, उप-महानिदेशक, राज्य राजधानी क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा स्वागत भाषण से करते हुये, निगमित सेवा क्षेत्र के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण-2026 की आवश्यकता, महत्त्व एवं आकड़ों के उपयोग पर विस्तृत जानकरी कम्पनी प्रतिनिधियों से साझा की गयी | तत्पश्चात श्री मनोज कुमार, उप-महानिदेशक, CQCD लखनऊ द्वारा कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत करते हुये इस सर्वेक्षण से सेवा क्षेत्र की प्रगति एवं निति निर्माण से प्रोत्साहन एवं लाभ की जानकारी दी गयी |

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुये सुश्री अंशिका बाजपेई , उप निदेशक, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षे०सं०प्र०), राज्य राजधानी क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ एवं उनकी टीम ने निगमित सेवा क्षेत्र के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण-2026 की विवरणी पर विस्तार से एवं खंडवार विस्तृत जानकारी दी गयी | परिणामतयः इकाइयों द्वारा Online विवरणी संकलन कार्य स्वयं प्रारंभ किया गया एवं अधिकांश इकाई प्रतिनिधियों को विवरणी संकलन में सरलता का अनुभव किया गया, साथ ही साथ इकाइयों को यदि कोई शंका/संशय हुई, उसका निराकरण तत्काल वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारीयों की टीम द्वारा किया गया |

इकाइयों द्वारा विवरणी संकलन पश्चात् ऑनलाइन पोर्टल पर इकाइयों को प्रेषित करने वाली इकाई प्रतिनिधियों को विभाग की तरफ से श्रीमती डिम्पल सिंह, उप निदेशक एवं सुश्री अंशिका बाजपेई, उप निदेशक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया करते हुये, प्रोत्साहित किया गया |

कार्यक्रम के अंत में सुश्री अंशिका बाजपेई , उप निदेशक, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षे०सं०प्र०), राज्य राजधानी क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ ने इस कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button