Breaking Newsभारत

रक्षाबंधन पर लखनऊ में उमड़ी बहनों की भीड़, 1 घंटे इंतजार के बाद भी नहीं मिल रही सीट; महिलाओं के फ्री सफर के लिए 978 बसों के बढ़ेंगे फेरे

रक्षाबंधन पर लखनऊ में उमड़ी बहनों की भीड़, 1 घंटे इंतजार के बाद भी नहीं मिल रही सीट; महिलाओं के फ्री सफर के लिए 978 बसों के बढ़ेंगे फेरे

*लखनऊ।* रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने के लिए लखनऊ में फ्री बस यात्रा के लिए बहनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। बस अड्डों पर पूर्वांचल जाने वाली बसें आते ही फुल हो जा रही हैं। महिला यात्रियों का कहना है कि 1 घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सीट नहीं मिल रही।

*महिलाओं को 3 दिन फ्री सफर*
परिवहन निगम ने महिलाओं को *27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक* मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। भीड़ को देखते हुए लखनऊ क्षेत्र में *978 बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं।*

*पूर्वांचल रूट पर ज्यादा फोकस*
रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में यात्री पूर्वांचल की ओर जाएंगे। इसे देखते हुए *गोरखपुर, आजमगढ़, गोंडा और बहराइच* रूट पर पर्याप्त बसें लगाई गई हैं। यात्रियों की भीड़ के हिसाब से इन रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। पूर्वांचल के साथ दिल्ली और कानपुर रूट पर भी अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है।

क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन के मुताबिक, लखनऊ क्षेत्र में 978 बसें संचालित की जा रही हैं। रक्षाबंधन के दौरान इनसे ज्यादा फेरे कराए जाएंगे, ताकि यात्रियों को आसानी से बस मिल सके।

परिवहन निगम के अनुसार, पिछले रक्षाबंधन पर करीब 3.5 लाख महिलाओं ने मुफ्त यात्रा की थी। उनके साथ करीब 1 लाख सहवर्ती (अटेंडेंट) भी इस सुविधा में शामिल थे। इस तरह करीब 4.5 लाख यात्रियों ने योजना का लाभ लिया था।

*सीट के लिए परेशान यात्री*
बस्ती की मेनका मिश्रा ने बताया कि वह पिछले आधे घंटे से बस का इंतजार कर रही हैं। जो भी बस आ रही है, वह पहले से भरी हुई है। दो बसों में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन सीट नहीं मिली, इसलिए उतरना पड़ा।

वहीं लखनऊ की उमा शुक्ला फैजाबाद अपने भाई को राखी बांधने जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वह अवध बस स्टेशन पर करीब एक घंटे से बस का इंतजार कर रही हैं। आने वाली बसें पहले से भरी हैं, इसलिए सीट नहीं मिल पा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button