Breaking Newsभारत
ईसानगर खीरी : सर्प दंश से हुई मौत,जहरीले सांप ने डसा , झाड़फूंक के बाद अस्पताल पहुंच तोड़ा दम

सर्प दंश से हुई मौत,जहरीले सांप ने डसा , झाड़फूंक के बाद अस्पताल पहुंच तोड़ा दम
(अनुपम मिश्रा)
ईसानगर खीरी। ईसानगर थाना क्षेत्र में एक किसान को घर अंदर जहरीले सांप ने काट लिया, परिजनों ने कुछ देर झाड़फूंक कराई फिर उसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। बताया जाता है अस्पताल में किसान ने दम तोड़ दिया।
थाना क्षेत्र के सरपतहा ग्राम पंचायत के नकहिया खालेपुरवा गांव के रहने वाले दुनई (56) पुत्र महावीर सुबह सोकर उठे। रोज की भांति वह नित्यक्रिया के बाद घरेलू कामकाज मे लगे हुए थे। बताया जाता है इसी बीच घर में छिपे जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। परिजनों ने पहले गांव में ही झाड़फूंक कराई। कुछ देर बाद अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की और परिजन दुनई को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां पर किसान दुनई की मौत हो गई।



