क्राइमभारत

पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ लेखपाल, एंटी करप्शन टीम ने बिछाया जाल

जखनियां तहसील के गेट नंबर एक के सामने हुई कार्रवाई, रिश्वत की रकम बरामद; भुड़कुड़ा थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी

पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ लेखपाल, एंटी करप्शन टीम ने बिछाया जाल

जखनियां तहसील के गेट नंबर एक के सामने हुई कार्रवाई, रिश्वत की रकम बरामद; भुड़कुड़ा थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी

जखनियां (गाजीपुर)।भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन वाराणसी मंडल की टीम ने शनिवार को जखनियां तहसील में तैनात एक लेखपाल को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।एंटी करप्शन थाना वाराणसी मंडल से जारी प्रेस नोट के अनुसार, बहरियाबाद थाना क्षेत्र के निवासी शिकायतकर्ता विनय यादव ने 23 नवंबर 2026 को एंटी करप्शन कार्यालय में लिखित शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी माता श्रीमती सुबेसरी देवी की आबादी की जमीन पर सरकारी योजना के तहत घरौनी में नाम दर्ज कराने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल मनोज कुमार पांडेय द्वारा रिपोर्ट लगाने के एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की योजना बनाई। शनिवार 28 नवंबर को लेखपाल मनोज कुमार पांडेय ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर जखनियां तहसील बुलाया। तहसील के गेट नंबर एक के सामने जैसे ही लेखपाल ने शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये लिए, पहले से मौके पर मौजूद एंटी करप्शन वाराणसी मंडल की टीम ने उसे पकड़ लिया।टीम ने दोपहर करीब 3:51 बजे आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद कर ली। गिरफ्तार लेखपाल की पहचान मनोज कुमार पांडेय पुत्र स्वर्गीय सुदामा पांडेय, निवासी ग्राम देवा (पांडेय का पूरा), थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। वह जखनियां तहसील के सलेंमपुर-बधाई क्षेत्र में राजस्व लेखपाल के पद पर तैनात था।एंटी करप्शन टीम की ओर से आरोपी के खिलाफ भुड़कुड़ा थाने में विधिक कार्रवाई की जा रही है। सरकारी कार्य के बदले रिश्वत मांगने और लेते हुए लेखपाल की गिरफ्तारी की खबर से राजस्व विभाग में खलबली मच गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button