Breaking Newsभारतराजनीति

सपा के संस्थापक,मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई

सपा के संस्थापक,मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई

समाजवादी पार्टी के संस्थापक,भारत के पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत, धरतीपुत्र नेताजी श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव व महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने किया उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि नेताजी ने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए बिताया। सामाजिक न्याय के प्रति उनका समर्पण और उनकी सादगीपूर्ण जीवनशैली आज भी हम सभी को प्रेरित करती है। नेताजी को याद करते हुए मन में गहरी श्रद्धा और सम्मान उमड़ता है। वे केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे जन-जन की आवाज थे, एक ऐसे नेता जिन्होंने हमेशा समाज के सबसे पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।

उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया, और उनकी कर्मठता हमें यह सिखाती है कि सेवा और संघर्ष से ही समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है। नेताजी के आदर्शों पर चलकर हम समाजवादी लोग समाज में न्याय, समानता और सद्भावना का प्रसार करेंगे। उनकी उपस्थिति भले ही हमारे बीच शारीरिक रूप से न हो, लेकिन विनम्रता, दूरदर्शिता और साहस ने उन्हें देश की राजनीति में एक अद्वितीय स्थान दिलाया।

पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर मोहसिन खान, प्रोफेसर रजनीकांत पांडेय व वरिष्ठ नेता रामसिंह ने कहा कि नेता जी ने अपने जीवन में जो आदर्श स्थापित किए, वे हर संघर्षशील व्यक्ति के लिए प्रेरणा हैं। उनकी नीति और विचारधारा ने करोड़ों लोगों को आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के लिए खड़े होने की प्रेरणा दी। उनकी सादगी और उनका दूरदर्शी नेतृत्व, ज़मीनी जुड़ाव और सभी को साथ लेकर चलने का उनका भाव हमेशा याद किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी,पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव व नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि नेताजी के जाने से भारतीय राजनीति में जो शून्य पैदा हुआ है, उसे भर पाना असंभव है। हम उनके दिखाए मार्ग पर चलने और उनके मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं।उनकी विचारधारा, उनका संघर्ष और उनकी प्रेरणा सदैव हमारे साथ रहेगी। नेता जी को शत-शत नमन।इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी जिला महासचिव रामनाथ यादव पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर मोहसिन खान अवधेश यादव नगीना प्रसाद साहनी रजनीकांत पांडेय रामसिंह यशपाल रावत अमरेन्द्र निषाद मिर्जा कदीर बेग रामजतन यादव दुधनाथ मौर्य मुन्नीलाल यादव देवेंद्र भुषण निषाद अशोक चौहान अखिलेश यादव दयाशंकर निषाद संजय पहलवान अभिमन्यु यादव मैना भाई राघवेंद्र तिवारी राजू धन्नजय सिंह सैथवार विनय यादव अरविंद शुक्ला शशिकांत दुबे आशुतोष गुप्ता राजेंद्र यादव गिरीश यादव विजय अग्रहरी विद्यासागर उर्फ छोटू महेंद्र तिवारी महेंद्र निषाद एजाज अंसारी गवीश दुबे श्याम देव निषाद नावेद मलिक सुशीला भारती विंदा देवी उर्मिला देवी नमिता सिंह गीता साहनी रुबी खातुन रफीउल्लाह सलमानी अजय कन्नौजिया सन्तोष यादव प्रवीण यादव भृगुनाथ निषाद अजय सोनकर इंद्रेश यादव चन्द्रभान यादव धर्म राज यादव जी ए लाल पासवान राहुल गुप्ता अभिमन्यु यादव राहुल यादव राजन शाही फुलचंद विश्वकर्मा सन्तोष मौर्य मुन्ना मझवार राजेश कुमार कपिल मुनि यादव करुणा निधान जनार्दन चौधरी इमरान खान चंद्रेश गौड़ जितेंद्र श्रीवास्तव सच्चिदानंद यादव मनोज निषाद गोली यादव भुपेंद्र सरकार रामायण यादव संजय सिंह सैथवार रामाज्ञा मौर्य कमल किशोर यादव स्वतन्त्र सिंह यादव सुनील आजाद श्याम सुंदर वी एल साहनी अजय यादव बालेन्द्र यादव छत्रसाल यादव सुरेंद्र मौर्य संजय श्रीवास्तव शैलेन्द्र यादव रमेश यादव धर्मेन्द्र यादव अनुप यादव फिरदौस आलम रामहित यादव तारकेश्वर पाल दिलिप जायसवाल मोहम्मद अख्तर विक्की निषाद आबिद अली हरेंद्र यादव हैरी विनोद विश्वकर्मा शादाब सामानी आफताब सन्तोष मौर्य अनिल कुमार मनोज पाण्डेय अमर अग्रहरि ओमप्रकाश जयहिंद हारुन शेख छविनाथ एतकाद विजय शंकर रामबचन ईश्वर दिनेश श्रवण ईश्वर चंद्र जयप्रकाश विनोद गणेश आदि मौजूद रहे l

पार्टी कार्यालय के अतिरिक्त जनपद के महानगर में कई स्थानों पर व सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी गई कलेक्ट्री कचहरी में अधिवक्ताओं ने नेताजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया इस दौरान अधिवक्ता प्रमोद कुमार पांडेय भास्कर दुबे गजेन्द्र मणि कृष्ण दामोदर पाठक अरूण मौर्य प्रमोद कुमार यादव जितेंद्र सिंह शिव प्रसाद अध्यक्ष बैजनाथ यादव राधेश्याम पाडे रविन्द्र पाडे दिलीप शुक्ला उमाशकर उपाध्याय अर्जुन कुमार सहित उपस्थित अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कियाl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button